

अतिरिक्त रैफ़रल मार्ग (Additional Referral Pathway) (ARP) ऐसे लोगों के लिए सहायता प्राप्त करने का एक तरीका है, जिन्होंने आधुनिक ग़ुलामी नामक शोषण का अनुभव किया है।
आधुनिक ग़ुलामी से तात्पर्य ऐसी स्थितियों से है, जहां कोई व्यक्ति आपको नियंत्रित करता है या फिर लाभ या फायदा प्राप्त करने के लिए आपसे अपने जीवन के बारे में निर्णय लेने की स्वतंत्रता और क्षमता छीन लेता है। आधुनिक ग़ुलामी में मानव तस्करी, ऋण बंधक बनाना, भ्रमित भर्ती करना, ज़बरन श्रम करवाना, ज़बरन विवाह, अंग तस्करी, दास बनाना, यौन रूप से दास/दासी बनाना और ग़ुलामी शामिल हैं।

यदि आप या आपका कोई परिचित तत्काल खतरे में है, तो सहायता के लिए 000 पर फ़ोन करें।
अतिरिक्त रैफ़रल पाथवे से संपर्क करना निःशुल्क एवं गोपनीय है। हमारी सेवा का उपयोग करने में कोई लागत नहीं आती है और हम आपकी जानकारी को गोपनीय रखते हैं।
1800 000 277 पर फ़ोन करें
ईमेल: arp@salvationarmy.org.au
हमारी टीमें सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करती हैं।
यदि आप इन घंटों के बाहर हमसे संपर्क करते हैं, तो एक संदेश छोड़ दें और हम अगले कामकाजी दिन आपको जवाब देंगे। हमें बताएं कि आपसे संपर्क करने के लिए कौन से दिन और समय सबसे सही रहेंगे तथा कौन स दिन/समय सुरक्षित नहीं हैं

यदि आप हमसे किसी अन्य भाषा में बात करना पसंद करते हैं, तो हम दुभाषिए की मदद से आपकी सहायता कर सकते हैं।
केसवर्कर्स को रैफ़र करने के लिए
यदि आप एक रैफ़र करने वाले केसवर्कर हैं, तो कृपया यह रैफ़रल फॉर्म भरें और भेजें arp@salvationarmy.org.au
आप आधुनिक ग़ुलामी का अनुभव कर रहे हैं इसके कुछ लक्षणों में शामिल हो सकते हैं:

इस फ़्लायर का मकसद उन लोगों से बातचीत करना है जो मॉडर्न गुलामी का सामना कर रहे हैं।

Find out what other people ask about the program.

This pack goes into more detail about the program, such as the support provision and assessment process.

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में एंटी-स्लेवरी ऑस्ट्रेलिया एक कानूनी केंद्र है, जो आधुनिक ग़ुलामी का अनुभव कर रहे लोगों को निःशुल्क और गोपनीय कानूनी और प्रवासन सलाह प्रदान करता है।
यदि आप विवाह करने के लिए दबाव महसूस कर रहे हैं या आपको विवाह के लिए बाध्य किया जा रहा है तो आप उनकी वेबसाइट पर गोपनीय चैट का उपयोग करके हमसे संपर्क कर सकते हैं: My Blue Sky (माई ब्लू स्काई)

ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस (AFP) आधुनिक ग़ुलामी के शिकार लोगों की रक्षा करती है और आपको सुरक्षित रखती है।

ऑस्ट्रेलियाई रेड क्रॉस तस्करी किए गए लोगों के लिए सहायता कार्यक्रम, रैफ़रल विकल्पों और सहायता के मार्गों के बारे में जानकारी और गोपनीय सलाह प्रदान कर सकता है।

यौन उत्पीड़न, घरेलू और पारिवारिक हिंसा के लिए 1800RESPECT से संपर्क करें।

संकट सहायता और आत्महत्या रोकथाम के लिए।

5 से 25 आल की आयु के बच्चों और युवा लोगों के लिए।